चंदोखा महोत्सव में छाएगा भोजपुरी कलाकारों का जलवा टुनटुन यादव के साथ पहुंचेंगे अन्य कलाकार

चंदोखा महोत्सव में छाएगा भोजपुरी कलाकारों का जलवा टुनटुन यादव के साथ पहुंचेंगे अन्य कलाकार

BAST : श्री श्री 108 श्री लक्ष्मी पूजा समिति चंदोंखा में भव्य कथा तथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जो 16 अक्टूबर से कलश यात्रा के साथ इसका शुभारंभ किया जाएगा जिसमें मुख्य कथा वाचिका अनुष्का पाठक तथा पंडित वशिष्ठ मुनि पाठक के द्वारा 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक चलेगा,

22 अक्टूबर को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम 

वही समापन 22 अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चंदोखा एक्सप्रेस नाम से ख्याति प्राप्त क्रिकेटर बोलर शुभम पांडेय व दयानंद पांडेय ने किया है वहीं दीपक पांडेय उर्फ दीपू ने इस कार्यक्रम को संजोने में मुख्य भूमिका निभाई है, इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार कलाकारों की जमावड़ा लगने वाला है जिसमें भोजपुरी सुपर स्टार टुनटुन यादव अनुराग पंडित निकी राज सूर्या पांडेय सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे,

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मौजूदगी रहेगी वहीं क्रिकेटर शुभम पांडेय ने कहा कि तमाम कलाकार 22 अक्टूबर को इस मंच से अपनी प्रस्तुति देंगे और यहां पर लाखों के तादाद में भीड़ लगने की संभावना है जिसे देखते हुए यहां पूरी सुरक्षा का ख्याल रखा जा रहा है भरी मात्रा में प्रशासन के लोग मौजूद रहेंगे ताकि किसी भी कलाकार या आम जनता को दिक्कत ना हो ये चंदोखा महोत्सव ऐतिहासिक और यादगार होने वाली है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow